Magh Mela: सीएम योगी ने संगम पर की पूजा, माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Magh Mela: माघ मेला को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम नगरी प्रयागराज का दौरा किया. इस दौरान सीएम ने संगम पर गंगा पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और आगामी माघ मेले की तैयारियों का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सीएम योगी का आगमन पूर्वाह्न 10.30 बजे हुआ, जिसके बाद मुख्यमंत्री विधायक हर्षवर्धन वाजपेई के आवास पर पहुंचे. यहां पवनसुत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया. इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों का सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया जायजा

सीएम योगी ने संगम पर की गंगा पूजा, मेले की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गंगा पूजन कार्यक्रम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं. संगम के बीच एक छोटी फ्लोटिंग जेटी (तैरता हुआ घाट) का निर्माण किया गया, जिससे गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सामान्य दिनों की भांति स्नान कर सकें.

सीएम योगी ने माघ मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की. मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

सीएम ने कहा कि माघ मेला उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे भव्यता व सुगमता के साथ संपन्न कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी.

सीएम योगी ने किया हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

अपने प्रवास के दौरान सीएम योगी ने विधायक हर्षवर्धन वाजपेई के आवास पर पहुंचकर पवन सुत हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई. इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version