Maha Kumbh 2025: पहले दिन डेढ़ करोड़ लोगों ने किया स्नान, CM योगी ने लिखा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराजः महाकुंभ 2025 में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने का सिलसिला जोर पकड़ चुका है. पौष पूर्णिमा के दिन कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के चारों तरफ से लोग पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि कुंभ स्नान के लिए सोमवार को डेढ़ करोड़ से अधिक लोग पहुंच चुके हैं. इस बाबत सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए महाकुंभ पहुंचने का आह्वान किया.

Mahakumbh 2025 First Snan Photos Show Devotees Chanting 'Har Har Mahadev' and 'Jai Shri Ram'

मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘मानवता के मंगलपर्व ‘महाकुम्भ 2025’ में ‘पौष पूर्णिमा’ के शुभ अवसर पर संगम स्नान का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी संतगणों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन. प्रथम स्नान पर्व पर आज 1.50 करोड़ सनातन आस्थावानों ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया.

प्रथम स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, प्रयागराज प्रशासन, उत्तर प्रदेश पुलिस, नगर निगम प्रयागराज, स्वच्छाग्रहियों, गंगा सेवा दूतों, कुम्भ सहायकों, धार्मिक-सामाजिक संगठनों, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों तथा मीडिया जगत के बंधुओं सहित महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद! पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version