Maha Kumbh 2025: CM विष्णु देव साय ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahakumbh 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने कैबिनेट सहयोगियों के साथ महाकुभं स्नान किया. त्रिवेणी संगम में पवित्र स्थान करने के बाद सीएम ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से राज्यपाल, स्पीकर, मंत्री और विधायकों सहित कुल 166 लोगों का दल पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचा है. उन्होंने कहा कि महाकुंभ स्नान का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने प्रदेश के लिए खुशहाली और लोगों का जीवन सुख-समृद्ध होने की कामना की.

सीएम साय ने व्यवस्थाओं के लिए सीएम योगी को दी बधाई
सीएम साय ने बताया कि 144 साल बाद शुभ मुहूर्त आया है. उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्था और न्योते पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ का पंडाल महाकुंभ में लगाया गया है. पंडाल में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की व्यवस्था की गई है.

उन्होंने यूपी सरकार से महाकुंभ में जमीन का आग्रह किया गया था. उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन उपलब्ध कराई. महाकुंभ में आवंटित जमीन पर पंडाल लगाया गया है. पंडाल में श्रद्धालुओं के खाने-पीने और रुकने की व्यवस्था है. जानकारी के अनुसार, गुरवार सुबह आठ बजे मुख्यमंत्री, राज्यपाल, स्पीकर, विधायक और मंत्री रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान में प्रयागराज के लिए वाना हुए.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को भी महाकुंभ में शामिल होने का न्योता दिया था. मालूम हो कि अब तक संगम तट पर आयोजित महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.

डॉ रमन सिंह ने भी लगाई आस्था की डुबकी
छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाई. पवित्र स्नान के बाद उन्होंने महाकुंभ में किए गए इंतजामों की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, “यूपी की योगी सरकार का महाकुंभ के आयोजन को लेकर किया गया परिश्रम साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. अद्भुत व्यवस्थाओं को देखकर खूब आनंद आया.” रमन सिंह ने बताया कि गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए पुण्य की कामना की.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version