Maha Kumbh 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगाई आस्था की डुबकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ रहा है. आम आदमी के साथ ही खास लोग भी महाकुंभ में स्‍नान कर पुण्य का भागी बन रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पवित्र त्रिवेणी में हर-हर गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई.

आज दोपहर 12 बजे प्रयागराज पहुंचे रक्षामंत्री रात्रि प्रवास सर्किट हाउस में करेंगे. दो दिनों के दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर स्वागत किया.

संगम और गंगा नदी के अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने वालों की भीड़ लगी है. महाकुंभ का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति बीत चुका है, लेकिन डुबकी लगाने वालों की संख्या में अब भी उत्साह में है. शुक्रवार को 29 लाख 10 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया. इसमें 10 लाख कल्पवासी रहे.

संगम, रामघाट, वीआइपी घाट, सेक्टर 17, 18, 19 के गंगा घाटों व अन्य स्थान पर आस्था की डुबकी सुबह से शाम तक लगती रही. दोपहर में मौसम साफ रहा, इसलिए संगम पर ज्यादा भीड़ जुटी. मेला प्रशासन से मिली सूचना के मुताबिक, 10 लाख कल्पवासियों, 19 लाख 10 हजार अन्य श्रद्धालुओं ने स्नान किया. इससे महाकुंभ की शुरुआत से अब तक स्नान करने वालों का आंकड़ा सात करोड़ से अधिक पहुंच गया है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version