Mahakumbh 2025: प्रयागराज में शुरू हुई योगी कैबिनेट की अहम बैठक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज में मौजूद हैं. प्रयागराज के अरैल में यूपी कैबिनेट की बैठक चल रही है. इस बैठक में 12 से अधिक बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. बैठक के बाद सीएम योगी और उनके सभी 54 मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे. इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है. बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे.

बैठक में हो सकते हैं कई बड़े फैसले
मालूम हो कि आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है. इनमें यूपी के 40 लाख छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का प्रस्ताव सबसे प्रमुख माना जा रहा है. इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम के बॉंन्ड जारी करने का निर्णय भी लिया जा सकता है. यह बुनियादी ढांचे और शिक्षा के सुधार में अहम कदम होगा. इसके अलावा, हाथरस, बागपत और कासगंज में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज, आगरा में नई आवासीय परियोजना, बलरामपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज और यूपी एयरोस्पेस और डिफेंस यूनिट प्रोत्साहन नीति पर भी फैसला हो सकता है. सात जिलों को मिलाकर धार्मिक सर्किट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.

अर्धकुंभ में भी योगी ने की थी बैठक
ऐसा पहली बार नहीं है, जब योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ संगम पहुंचे हैं. इससे पहले 2019 के अर्धकुंभ के दौरान भी उन्होंने अपनी कैबिनेट के साथ संगम पर गंगा स्नान किया था. सीएम योगी महाकुंभ की व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं और अफसरों के साथ बैठकें कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आज प्रयागराज में कैबिनेट बैठक रखी गई है, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हो रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version