Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आग लगने की घटना पर न हो राजनीति: केशव प्रसाद मौर्य

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रयागराज में चल रहा दिव्य और भव्य महाकुंभ बहुत सुव्यवस्थित ढंग से जारी है. श्रद्धालु वाराणसी भी आ रहे हैं. इसके साथ ही अयोध्या और मां के धाम विंध्याचल भी जा रहे हैं. उक्‍त बातें यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही.

उन्होंने महाकुंभ में आग लगने की घटना पर कहा, यह प्राकृतिक दुर्घटना होती है. इस पर राजनीति न हो. उप मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में आग लगने की घटना को प्राकृतिक बताते हुए कहा, जो कर्मी रहे होंगे, उनकी लापरवाही रही होगी. लेकिन, आग पर त्वरित काबू पा लिया गया था, तुरंत एक्शन हुआ है.

उन्‍होंने बताया कि मेला सकुशल चल रहा है. इसमें किसी प्रकार की राजनीति न हो. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह एक राष्ट्रीय बीमारी है। उसका जनता इलाज कर रही है. केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा जीत रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलने जा रहा है.

बता दें, रविवार को कुंभ के मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई शिविर जलकर राख हो गए. घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version