Mathura Road Accident: रायबरेली और मथुरा में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Mathura News: यूपी के अलग-अलग जगहों पर हुए 2 सड़क हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पहला हादसा रायबरेली में हुआ. इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 2 मासूम बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. मथुरा में हुए दूसरे सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

रायबरेली में तीन लोगों की मौत
रायबरेली में सड़क हादसा खीरों थाना क्षेत्र के लालगंज-कानपुर मार्ग पर कसौली गांव के पास हुआ. यहां सड़क किनारे खड़ी ट्रक में आल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे. उसमें 2 मासूम बच्चे भी थे. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 2 मासूम गंभीर रुप से घायल हो गए.

कार तोड़कर घायलों को निकाला गया बाहर
ट्रक और आल्टो की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि घंटों की मशक्कत कर कार तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया. इस हादसे में कल्पना सिंह (50 वर्ष) विनय प्रताप सिंह (25 वर्ष) और अभय प्रताप सिंह (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार दोनो मासूम गंभीर रुप से घायल हैं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया.

मथुरा में चार लोगों की मौत
दूसरा सड़का हादसा मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर हुआ. यहां देर रात तेज रफ्तार कार ने ट्रक में टकरा गई. जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक अलीगढ़ के कोकिलावन शनि मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. लौटते समय उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई. इस दौरान कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मरने वालों में कार सवार 3 युवक और ट्रक चालक शामिल है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version