धर्मो रक्षति रक्षितः…,विजयादशमी के अवसर पर MLA डा. राजेश्वर सिंह ने किया शस्त्र पूजन, पूर्व डिप्टी CM डा. दिनेश शर्मा भी रहे मौजूद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विजयादशमी के अवसर पर लखनऊ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस समारोह में सरोजनी नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने भी भाग लिया. इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा, शस्त्र केवल पराक्रम का प्रतीक नहीं है, बल्कि वह शांति का पोषक और अस्तित्व की रक्षा के लिए अनिवार्य आयाम है.

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में भारतीय क्षत्रिय समाज और लोक अधिकार सिविल सोसाइटी द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सरोजिनी नगर से विधायक डा. राजेश्वर सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और एमएलसी पवन चौहान भी उपस्थित रहे.

Rajeshwar Singh

भगवान राम और महाराणा प्रताप के तस्वीर पर किये पुष्प अर्पित

इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने भगवान श्री राम और महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर विजयादशमी का पर्व मनाया. उसके बाद सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

धर्म की रक्षा करें…

कार्यक्रम के दौरान वहां बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे. इस दौरान उन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की रक्षा करने के बारे में विधायक राजेश्वर सिंह ने बताया. उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की. इसमें उन्होंने लिखा, धर्मो रक्षति रक्षितः, शस्त्र केवल पराक्रम का प्रतीक नहीं, वे शांति के पोषक और अस्तित्व की रक्षा के अनिवार्य आयाम हैं.

राज्य महिला सदस्य एकता सिंह भी रही मौजूद

इस मौके पर छेदी सिंह, एस. पी सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, प्रदीप सिंह ‘बब्बू’, श्याम पाल सिंह, एकता सिंह जी( सदस्य राज्य महिला आयोग), संयोगिता सिंह, कर्नल ए. के. सिंह, भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, देवेंद्र सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे. विधायक राजेश्वर सिंह ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आने के लिए सभी लोगों का आभार जताया और उन्हें बधाई दी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version