Modi सरकार के नौ साल: संकटमोचन के तौर पर बनी है प्रधानमंत्री मोदी की छवि, बोले- सीएम योगी

अंबेडकरनगरः केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अंबेडकरनगर जिले में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया. सीएम योगी ने जिले को 1212 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि बीते नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गौरवमयी नेतृत्व दिया है. देश की वैश्विक मंचों पर प्रतिष्ठा बढ़ी है और जनता में खुशहाली आई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश में आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद खात्मे की ओर है. आज दुनिया भारत को सम्मान की नजर से देखती है. दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की छवि संकटमोचन के तौर पर बनी है. अब देश में घुसपैठ नहीं होती है. उन्होंने कहा कि देश से जल्द ही माओवाद और नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा होगा.

सीएम योगी ने कहा कि पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि कश्मीर से 370 खत्म किया जा सकता है. अब पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत आना चाहते हैं, वो दरिद्र पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं.

किसी गरीब व व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता माफिया
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है. अब कोई भी माफिया किसी गरीब और व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता है. अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है. प्रभु श्रीराम अपने घर में विराजमान होंगे. अयोध्या का विकास होगा तो अंबेडकरनगर को भी लाभ होगा.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में सौ रुपये में से 85 रुपये बिचौलिए खा जाते थे, लेकिन अब जनता को पूरा पैसा मिल रहा है. उन्होंने कहा कि परिवारवाद, तुष्टिकरण और भाई-भतीजावाद करने वाले राष्ट्र की चिंता नहीं कर सकते. यह केवल भाजपा ही कर सकती है.

सीएम योगी ने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि जिस ब्रिटेन ने देश पर शासन किया, भारत उसे पीछे कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. भारत में राशन मुफ्त मिल रहा है, जबकि पाकिस्तान में राशन के लिए मारामारी हो रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version