नितिन नबीन का यूपी दौरा: विधायकों को दी चेतावनी, ‘हर पदाधिकारी को जनता के बीच जाना होगा…’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति की नींव रख दी है. लखनऊ में आयोजित मैराथन बैठकों के जरिए उन्होंने साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में जीत के लिए परफॉर्मेंस ही एकमात्र पैमाना होगा.

अपने दौरे के पहले दिन नितिन नबीन ने प्रदेश के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की.  उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो पदाधिकारी जनसंपर्क नहीं कर सकते, वे अपने पद से इस्तीफा दे दें.  उन्होंने स्पष्ट किया कि हर पदाधिकारी को जनता के बीच जाना होगा और इसकी रिपोर्ट सबूतों के साथ हर महीने संगठन महामंत्री को सौंपनी होगी. इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के आरोपों, विशेषकर राम मंदिर और अन्य सरकारी नीतियों पर फैले भ्रम को दूर करें और विपक्ष को आक्रामक जवाब दें.  

होटल ताज में सांसदों और विधायकों के साथ हुई बैठक में नबीन ने स्पष्ट संदेश दिया कि आपसी गुटबाजी और विवाद से बचें.  उन्होंने विधायकों को चेतावनी दी कि टिकट का बंटवारा पूरी तरह से उनके काम और जनता के बीच उनकी छवि पर आधारित होगा.  कोर कमेटी की बैठक में उन्होंने 2027 के चुनाव की रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी अभियानों पर चर्चा की.

NDA सहयोगियों के साथ मंथन

दौरे के दूसरे दिन का मुख्य फोकस एनडीए (NDA) गठबंधन की एकजुटता पर था.  नितिन नबीन ने निषाद पार्टी, सुभासपा, रालोद और अपना दल के नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान गठबंधन के सहयोगियों ने 2027 के चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटों पर दावा पेश किया. बैठक में ज़मीनी मुद्दों, जैसे कि खरवार जाति के प्रमाणन की समस्या और कृषि से जुड़े मामलों पर विस्तार से बात हुई.  पार्टी ने कमजोर सीटों को मजबूत करने के लिए 83 प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है.

प्रचंड बहुमत का लक्ष्य

मीडिया से बात करते हुए नितिन नबीन ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवा भाव के दम पर भाजपा और उसके सहयोगी दल 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएंगे.  वहीं, सहयोगी दल के नेता ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार उत्तर प्रदेश आए हैं. आज वे NDA गठबंधन में शामिल बैठक दलों के साथ बैठक करेंगे. हमारा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश में 2017 से ज्यादा सीटें हम जीतें. हम सभी इसी दिशा में अपना काम कर रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version