यूपी का पूर्वांचल विश्वविद्यालय देश के टॉप यूनिवर्सिटी में हुआ शामिल, नैक में मिला ए प्लस रैंक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Purvanchal University: देश के टॉप यूनिवर्सिटी में अब यूपी का पूर्वांचल विश्वविद्यालय भी शामिल हो गया है. दरअसल, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने नैक ग्रेडिंग में ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया है. पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने लंबी कवायद के बाद राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (NAAC) में ए प्लस ग्रेडिंग प्राप्त की है. नैक ने तीन दिनों तक विश्वविद्यालय में स्थलीय निरीक्षण किया था. इसके बाद ग्रेडिंग जारी की गई. परिणाम जारी होते ही विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल हो गया. सभी शिक्षक-कर्मचारी सभी एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई देने लगे.

अगस्त में ही हुआ था नैक मूल्यांकन

बता दें कि पूर्वांचल यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2016 में नैक में बी प्लस ग्रेड प्राप्त किया था, जो 2020 में समाप्त हुआ था. हालांकि इसके बाद कोरोना और अन्य विभिन्‍न कारणों से विश्वविद्यालय दो साल इसके लिए आवेदन नहीं कर सका. दरअसल, नैक मूल्यांकन अगस्त के महीने में ही किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से निरीक्षण करने वाली टीम ने निरीक्षण में तमाम खामियों के बाद भी कोई परिणाम जारी नहीं किया था.

अगस्त के महीने में नई कुलपति प्रो. वंदना सिंह के आने के साथ ही इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई.  स्थलीय चीजों को सुधारने के साथ लंबी कवायद के बाद सेल्फ एसेसमेंट रिपोर्ट (SSR) नैक में सब्मिट की गई. जिसके बाद विश्वविद्यालय को बड़ी सफलता मिली. उसने लंबी छलांग लगाते हुए नैक में ए प्लस ग्रेड हासिल किया.

विश्‍वविद्यालय ने प्राप्‍त किया ऊंचा लक्ष्य

बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक संकट बना हुआ है. बीते वर्ष विश्वविद्यालय से सिर्फ गाजीपुर के कॉलेजों को संबद्ध किया गया. हालांकि तमाम आर्थिक दिक्कतों के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की कड़ी मेहनत और लगन के वजह से विश्‍वविद्यालय ने ऊंचा लक्ष्य प्राप्त किया है.

ए प्‍लस ग्रेड महाविद्यालयों के लिए भी बेहतर संदेश

विश्‍वविद्यालय के ए प्‍लस ग्रेड प्राप्‍त करने पर विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास और तैयारियों का नतीजा है कि हमें अच्छा ग्रेड मिला. हम शिक्षकों और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं व संसाधन देने का भरपूर प्रयास करेंगे. अब देश के दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ने के लिए आकर्षित होंगे. उन्होंने कहा कि अच्छे छात्र आएंगे तो पढ़ाई का भी वातावरण बनेगा. वहीं विश्‍वविद्यालय को अच्छी ग्रेडिंग मिलना महाविद्यालयों के लिए  भी बेहतर संदेश है.

यह भी पढ़े:- SSB Admit Card: एसएसबी सीबीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version