Rajya Sabha Election: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने किया है. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन चुनावों के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. मतदान और मतगणना की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 को होगी.

उत्तर प्रदेश से दिनेश शर्मा, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रोफेसर राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा हो रहा है. वहीं, उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है.

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा

इसी बीच बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है. इसके मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

इन 8 सीटों पर होगा चुनाव

चुनाव में पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है.

नामांकन 29 सितंबर से, 6 अक्टूबर आखिरी तारीख

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version