Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ये 14 जोड़े होंगे यजमान, काशी से डोमराजा परिवार भी होगा शामिल, देखें लिस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरे देश से कई महत्वपूर्ण अनुष्ठान और प्रतिभागी शामिल होंगे. 22 जनवरी को अयोध्‍या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में काशी के डोमराजा के परिवार सहित विभिन्न वर्गों से 14 यजमान सपत्नीक शामिल होंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास से मिली सूचना के अनुसार, अनुष्ठान 16 जनवरी को प्रारंभ हुआ है और शनिवार को इसका 5वां दिन था. उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म के अंतर्गत एक मंदिर की पूजा में व्यापक अनुष्ठान होते हैं. बता दें, मुख्य प्राण प्रतिष्ठा पूजा में 14 दंपति हिस्सा लेंगे साथ ही ये सभी भारत के उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर से हैं.

यजमानों की सूची में ये नाम हैं शामिल

यजमानों की सूची में सबसे पहला नाम उदयपुर से रामचंद्र खरादी का है, उसके बाद असम से राम कुई जेमी, जयपुर से गुरुचरण सिंह गिल, हरदोई से कृष्ण मोहन, मुल्तानी से रमेश जैन, तमिलनाडु से आदलरासन और महाराष्ट्र से विठ्ठल कामनले शामिल हैं. इसी प्रकार महाराष्ट्र के लातूर में घुमंतू समाज ट्रस्ट से महादेव राव, कर्नाटक से लिंगराज बासवराज, लखनऊ से दिलीप वाल्मिकी, डोमराजा के परिवार से अनिल चौधरी, काशी से कैलाश यादव, हरियाणा के पलवल से अरुण चौधरी और काशी से कवींद्र प्रताप सिंह भी इस सूची में शामिल हैं.

22 जनवरी से पहले सज रहा अयोध्या

समारोह से पहले अयोध्या में भगवान राम को चित्रित करने वाली कलाकृति के साथ फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट, पारंपरिक ‘रामानंदी तिलक’ पर आधारित डिजाइन वाले सजावटी लैंप पोस्ट और ऐतिहासिक अवसर के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है.

ये भी पढ़े: Tamil Nadu: जहां से लंका के लिए हुआ था रामसेतु निर्माण, वहां पीएम मोदी ने की पूजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version