Ramlala Pran Pratishtha: 55 देशों से 100 वीआईपी आज पहुंचेंगे अयोध्या, विदेशी फूलों से सजा राम मंदिर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. राम मंदिर सोशल मीडिया पर राम मंदिर की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. कार्यक्रम का आयोजन कल (22 जनवरी) को होने वाला है. ऐसे में जहां पूरी अयोध्या राम मय हो गई है, तो वहीं प्रदेश भर में घर-घर राम नाम के झंडे लग गए हैं और मंदिरो में राम भजन गुंजायमान हो रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि आज 55 देशों के 100 वीआईपी अयोध्या पहुंचेंगे.

मध्याधिवास और शैयाधिवास का होगा अनुष्ठान

बता दें, सोमवार (22 जनवरी) को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और उनके हाथों से ही कई अनुष्ठान होंगे. हालांकि, मंदिर में 16 जनवरी से ही प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है. राम लला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान कर दी गई है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सम्पन्न होने को लेकर अब मात्र एक दिन का समय ही बचा हुआ है. ऐसे में आज रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के जल के 125 कलश से धोया जाएगा और फिर रामलला का मध्याधिवास होगा और शाम को शैयाधिवास का अनुष्ठान होगा और इसके बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

ये भी पढ़े: Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ये 14 जोड़े होंगे यजमान, काशी से डोमराजा परिवार भी होगा शामिल, देखें लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version