Sawan Somwar: आज वाराणसी में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

वाराणसीः शिव की नगरी सावन के पहले सोमवार पर पूरी तरह से शिवमय हो गई है. भक्त भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह से लीन हैं. काशी विश्वनाथ धाम और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार है. आज कावंरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी. पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेंगे.

बताया गया है कि हेलीकॉप्टर पहले कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर जाएगा. वहां से लौटकर काशी विश्वानाथ धाम आने वाले कांवरियों पर पुष्प वर्षा होगा. इस दौरान शिव की नगरी काशी के आसमान में अलग ही नजारा देखने को मिलेगा. इधर, सावन के पहले सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. सुहाने मौसम के बीच बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है. दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी आदि मार्गों पर बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष से आसपास का वातावरण पूरी तरह से शिवमय बना हुआ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version