यूपी के शामली में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौके पर ही मौत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shamli Raod Accident: उत्तर प्रदेश के शामली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है. मिला जानकारी के अनुसार एक परिवार के चार लोग एक कार में सवार होकर घर जा रहे थे. इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में जाकर टकरा गई. इस हादसे में कार सवार बुजुर्ग दंपति समेत बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार सवार पुत्रवधु गंभीर रूप से घायल हो गई है. इस सड़क हादसे की जानकारी होने के साथ पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है. हादसे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Dausa Bus Accident: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी बस; 4 लोगों की मौत; कई घायल

शमली में यहां हुआ हादसा
जानकारी दें कि यह भीषण सड़क हादसा शामली जिले की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना के पास हुआ है. हादसा रविवार देर शाम का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर स्थित एक स्कूल के पास कार का पहिया पंचर होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित कार सड़क पर बने डिवाईडर से जा टकराई, जिसमें कार सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. चारों को अस्पताल ले जाया गया जहां 3 की मौत रास्ते में ही हो गई. हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत भी हो गई. घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां से चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया.

परिवार के 3 सदस्यों की मौत
शामली में हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से परिवार कोहराम मचा हुआ है. मृतकों में कालूराम, श्यामू और उनका बेटा सुखबीर की मौत हुई जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version