SVAMITVA Scheme: काशी के लोगों को PM मोदी देंगे ये खास तोहफा, 3800 नागरिकों को होगा फायदा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SVAMITVA Scheme: केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत लोगों को उनके घरों के पेपर और खतौनी उपलब्ध कराई जा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार (27 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के लोगों को उनके घरों के दस्तावेज देंगे. ऑनलाइन होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी 3800 लोगों को उनके घरों की खतौनी देंगे. साथ ही वर्चुअली माध्यम से उनसे बातचीत भी करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

आपको बता दें कि स्वामित्व योजना तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवासित ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाता है, जिनके पास अपने घरों का दस्तावेज नहीं है. सरकार की मंशा है कि इस तरह के लोगों की जमीन व आवास का कागजात उपलब्ध कराकर दबंगों के कब्जा से बचाया जाए. इस तरह के लोग अपनी जमीन पर बैंक कर्ज सहित अन्य सरकारी सुविधा का लाभ भी ले सकें.

उत्तर प्रदेश के 18, 849 लाभार्थी होंगे लाभान्वित

अब तक जनपद में 47 हजार से अधिक लोगों को घरौनी यानी खतौनी उपलब्ध कराई जा चुकी है. इसी क्रम में प्रदेश के एक मात्र जालौन जनपद को छोड़ शेष समस्त जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान यूपी के 18, 849 व देशभर में 29 हजार 127 लाभार्थी लाभान्वित होंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version