गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो उसमें कार्यकर्ताओं का ही सबसे बड़ा योगदान है। ऐसे में पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता अमूल्य है जिससे आप बिना विचलित हुए संगठन के लिए कार्य करिए निश्चित तौर पर आपको उचित सम्मान मिलेगा। यह बातें बुधवार गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पर आसीन होते हैं।
उन्होंने कहा, आप सभी परिवारिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं की तरह मत सोचिए पूरी कर्मठता से कार्य करिए आपके हर मान-सम्मान के लिए खड़ा मिलूंगा। बलिया विधानसभा विकास कार्यों में कहीं से अछूता नहीं रहेगा। कहा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में कुल 16 कार्य कराने का वादा किया था जिसमें से अधिकांश पर कार्य चालू है। अभी जिले जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराएंगे। स्पोर्ट्स कालेज के लिए सौ करोड़ रुपए दिलवाए हैं, बैरिया में आइएसबीटी बनाने से पहले 70 करोड़ की सड़क तथा करमानपुर में 7 करोड़ की सड़क पास हो गई है। ओडीओपी में बलिया के सत्तू को शामिल कराया गया है।
जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज भी अमर शहीद मंगल पाण्डेय के नाम पर जल्द बनेगा। एक प्रोसेसिंग यूनिट मंडी में बनने जा रहा है। नगर पालिका का विस्तार कर गांवों को भी विकास से जोड़ेंगे, कटहल नाला के लिए 18 करोड़ पास हो गया है जल्द काम शुरू होगा। वैना-हल्दी बाईपास का बजट 1000 करोड़ तक जाएगा।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहनाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, विश्वजीत तिवारी, रिंकू दुबे, दीनबंधु मौर्या, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, अरुण सिंह बंटू आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्णा पांडेय ने किया।

सभी कार्यकर्ताओं को दिया गया बैग

इस दौरान करीब एक हजार की संख्या में पहुंचे सक्रिय कार्यकर्ताओं को परिवहन मंत्री की ओर से बैग व उसमें अन्य सामान आदि दिया गया। कहा आप सभी कार्यकर्ता अमूल्य हैं आपको कहीं भी झूकने नहीं दिया जाएगा।

एक महीने में राजकीय मेला का मिल जाएगा दर्जा

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि एक माह के अंदर ददरी मेला को राजकीय मेले का दर्जा मिल जाएगा। सरकार ने इसकी संस्तुति कर दी है और जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version