UP: नीट व यूजीसी नेट की परीक्षा में धांधली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर शुक्रवार को सड़क पर उतरकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं नीट परीक्षा में हुई धांधली और यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द करने के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से विधान सभा घेराव के लिए निकले. हालांकि, थोड़ा ही आगे जाने पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने सभी को रोक लिया. इस पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक शुरु हो गई. इसी बीच अजय राय सहित पार्टी नेता बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ने लगे. इस पर पुलिस ने बलपूर्वक उनको रोका. इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हुई.

इसके बाद पुलिस जबरदस्ती प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन ले गई. इस दौरान कार्यकर्ता छात्रों के हित में परीक्षा रद्द करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version