UP: शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, जबरन नहीं बुला सकते है अवकाश के दिन, जारी होंगे निर्देश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: यूपी के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कई बार छुट्टियों में भी शिक्षकों को बुला लेते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश भी जारी किया गया, लेकिन इस पर प्रभावी अमल नहीं हो रहा है. वहीं इसकी शिकायत शासन में हुई है. अब शासन इसके लिए कड़े निर्देश जारी करेगा.

पिछले दिनों कड़ाके की सर्दी में माध्यमिक विद्यालयों में भी छुट्टी की गई थी. वहीं कुछ अन्य अवसरों पर भी छुट्टियों में शिक्षकों को काम के लिए डीआईओएस द्वारा बुलाया गया था. कई जिलों में तो विद्यालय खुलने का समय निकलने के बाद सूचना देकर शिक्षकों को बुलवाया गया था. इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है. साथ ही निदेशालय में भी इसकी सूचना दी गई है.

इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित डीआईओएस को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है. साथ ही यह कहा है कि जल्द ही शासन की ओर से इसके लिए कड़े निर्देश भी जारी किए जाएंगे. इसमें यह व्यवस्था दी जा रही है कि छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version