UP: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को दिखाया बाहर का रास्ता, जाने क्यों पार्टी से निकाला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mayawati: बसपा सरकार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा पर कार्रवाई की गाज गिरी है. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे.

इसकी जानकारी खुद मायावती ने एक्स पर दी हैं. जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

 
उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी अब जबकि खासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकंडों से सावधान रहते हुए अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बीएसपी के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है.

Latest News

दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की...

More Articles Like This