UP: उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विलय, अब इतने किमी के अंदर होगा स्कूलों का विलय, निर्देश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अब तीन किलोमीटर के अंदर आने वाले स्कूलों को मर्ज किया जाएगा. अभी तक एक किलोमीटर के अंदर के स्कूलों को मर्ज किया जा रहा था. इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करने के लिए संबंधित को निर्देश जारी कर दिए हैं.

पत्र जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने लिखा कि 16 जून 2025 को जारी निर्देश के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों के साथ पेयर किया जाए. इस दौरान स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखें.

उन्होंने आगे कहा कि छोटे एवं कम संसाधनों वाले विद्यालयों को बड़े विद्यालयों के साथ जोड़ा जाए. जिन विद्यालयों में छात्र नामांकन 50 से कम है, उनकी पेयरिंग की जाए. इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग एक किलोमीटर के अंदर तथा परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग तीन किलोमीटर के अंदर की जाए.

इसको लेकर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version