UP BJP PRESIDENT: किसी अन्य ने नहीं किया नामांकन, पंकज चौधरी का BJP अध्यक्ष बनना तय, CM योगी बने प्रस्तावक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP BJP PRESIDENT: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया. किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया है. इससे पंकज चौधरी का ही यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्षबनना तय माना जा रहा है. नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य प्रस्तावक बने. मालूम हो कि दोपहर में 12 बजे से ही लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे गए. वहीं, थोड़ी देर बाद विनोद तावड़े, पीयूष गोयल, पंकज चौधरी और सीएम योगी भी कार्यालय पहुंचे.

Cough syrup scandal: Constable built luxurious houses with ill-gotten gains; ED raids underway at 25 locations

सूत्रों की माने तो, भाजपा पंकज चौधरी को प्रदेश में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है. उनके चेहरे पर दांव लगाने का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पीडीए के दांव को कमजोर करने की कोशिश भी मानी जा रही है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, “आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है. अब आगे पार्टी तय करेगी किसको पर्चा दाखिल करना है, किसे नहीं.”

पंकज कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है. यूं तो पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी चेहरे हैं, लेकिन पंकज पर दांव नई ऊर्जा और सोच ला सकती है.

वहीं, बीते शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version