UP: लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में इंद्रदेव की मेहरबानी, मौसम हुआ कूल-कूल, 55 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: यूपी में मानसून में मजबूती देखने को मिल रही है. सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में शानदार बारिश हुई. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा हुई. सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा. राजधानी लखनऊ सहित दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई. शानदार बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिम बंगाल में बने नए कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून की सक्रियता बढ़ी है. सोमवार दोपहर तक सोनभद्र में सबसे अधिक 147.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी वर्षा हुई.

55 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के 55 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है. विभाग के मुताबिक, दोबारा सक्रिय हुआ मानसून 20 अगस्त तक प्रदेश में बारिश कराता रहेगा. सोमवार के लखनऊ सहित आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया और गर्मी बेहाल लोगों को काफी सुकून मिला.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version