UP: प्रदेश में फिर से बिगड़ेगा मौसम, पछुआ हवाएं गिराएगी पारा, इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: यूपी में दो दिन बाद फिर मौसम बिगड़ेगा. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिससे ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पछुआ से सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 1 फरवरी से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 1 से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में बारिश की संभावना बनेगी.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है. पूर्वी और तराई के इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. बृहस्पतिवार को आगरा में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य पहुंच गई. वहीं, फर्रूखाबाद में 20 मी और बरेली में 40 मी दृश्यता दर्ज हुई. 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा. वहीं, 25.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सोनभद्र का चुर्क सबसे गर्म रहा.

राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप का सामना हुआ. जैसे-जैसे दिन ढला, शहर सर्द पछुआ हवाओं की जद में आ गया. नतीजा शाम में ठंड का अहसास अचानक बढ़ गया. मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. सुबह के वक्त हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिला.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 1 फरवरी से प्रदेश में एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 2 फरवरी को लखनऊ में फिर बूंदाबांदी के आसार हैं.

बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version