UP Weather Update: यूपी में खत्म हुआ बारिश का सिलसिला, जानिए कब शुरू होगी सर्दी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है. दिन में उमस भरी गर्मी तो रात में सर्दी के चलते मौसम में उठापटक का दौर जारी है. हालांकि कहीं भी बारिश देखने को नहीं मिला है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. जानिए आज के मौसम का हाल…

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहेगा. वहीं पूर्वी यूपी में बादलो का आना जाना लगा रहेगा. चक्रवाती स्थिति और अन्य कारणों से कहीं कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. हालांकि कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है.

इन जिलों में मौसम साफ
मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में धूप रहेगी और आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ, कानपुर, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव सहित आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.

जानिए मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब मानसून की गतिविधियां खत्म हो गई है. फिलहाल बारिश की कोई स्थिति नहीं है. हालांकि 9 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. लेकिन कहीं भी तेज बारिश की चेतावनी नहीं है.

इस दिन से सर्दी में होगा इजाफा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अब धीरे-धीरे ओस के गिरने में इजाफा होता जाएगा. 15 अक्टूबर से प्रदेश में गुलाबी ठंड प्रभावी होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, जानिए ताजा भाव

Latest News

Karwa Chauth: ये महिलाएं भूलकर भी न रखें करवा चौथ का निर्जला उपवास, बढ़ सकती है परेशानी

Karwa Chauth Vrat Rules 2026: इस साल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा, हर वर्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version