UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग की चेतावनी, गोरखपुर, वाराणसी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून मेहरबान है. जिससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला आगामी तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज धूप के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. जबकि पूर्वी यूपी के ज्यादात्तर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जानिए आज के मौसम का हाल…

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 22 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है. वहीं अगर बात की जाए तापमान की तो यहां तापमान में आगामी 5 दिनों तक कोई बदलाव नहीं होने वाला है.

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़. जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ के लगभग सभी स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को यूपी के बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ. अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी में एक या दो स्थानों हल्की से मध्यम बारिश की होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी के नहीं बढ़ें भाव, जानिए आज का रेट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version