UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP Weather Update:उत्तर भारत में मानसून की एंट्री हो गई है और यूपी के कई हिस्सों में इसका असर भी दिखाई देने लगा है. आईएमडी ने 16 जून से 22 जून तक के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें लगातार बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. खासकर सोमवार, 16 जून को मौसम का रुख काफी बदला हुआ रहने वाला है. आईएमडी के अनुसार, आज 16 जून के समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली कड़कने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है.

IMD ने बिजली गिरने की जताई आशंका

तापमान अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि नमी का स्तर 85% तक पहुंच सकता है. आईएमडी ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में ओलावृष्टि की संभावना है. गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलन्दशहर में भी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें.

20 जून को बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों के मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. जिनमें 17-19 जून: आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा और रात में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 20 जून को बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन हवा की रफ्तार कुछ कम होकर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. वहीं, 21-22 जून आंशिक राहत की उम्मीद, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी.

आईएमडी ने नागरिकों से की अपील

तापमान फिर से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बढ़ेगी. चेतावनी जारी करते हुए आईएमडी ने कहा है कि खेतों में काम कर रहे किसान बारिश और बिजली चमकने पर तुरंत खुले मैदानों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है. बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों में मोबाइल फोन या धातु की चीजों का इस्तेमाल न करें. आईएमडी की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं. नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की सलाह पर अमल करें और सुरक्षित रहें.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version