आज गुजरात के पूर्व सीएम का होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विजय रूपाणी को अंतिम विदाई

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vijay Rupani Funeral: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा. बता दें कि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था.

इस संबंध में जानकारी देते हुए राजकोट के रामनाथपारा श्मशान घाट के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अग्नि संस्कार सोमवार की शाम 6 बजे के करीब किया जाएगा. वहीं, शवयात्रा शाम 5 बजे उनके आवास से शुरू होगी.

हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर

वहीं, इससे पहले रविवार शाम मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि  सोमवार को सुबह 11:30 बजे सिविल अस्पताल से विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा. इसके बाद पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर दो बजे तक पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा, अंतिम यात्रा शाम पांच बजे शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम छह बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. बता दें कि उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाले शव वाहन पर करीब 2000 किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा.

इसे भी पढें:-UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version