UP Weather: फिर पलटेगा मौसम, बारिश के आसार, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather: सोमवार को यूपी में लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहारों की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में धूप निकली, जिससे सर्दी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. लोगों ने धूप सेंककर ठंड से राहत पाई. हालांकि, सुबह और शाम कोहरे की मौजूदगी और पछुवा हवाएं गलन और ठंड का एहसास कराती रहीं.

मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है. फिर से प्रदेश में बारिश और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.

रात के पारे में जारी रहेगी गिरावट
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में बूंदाबांदी के संकेत हैं. इस बीच अगले तीन दिनों तक कोहरे को मौजूदगी और उत्तरी पछुआ हवाओं संग रात के पारे में गिरावट जारी रहेगी.

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह या देर रात घना कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाने की संभावना
बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version