UP Weather: यूपी में 31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम, 23 जिलों में गरज-चमक के आसार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Weather: यूपी में 31 मई तक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं धूप का सिलसिला जारी रहने वाला है. इसके साथ ही 28 मई तक प्रदेश में लू की परिस्थितियों पर लगाम रहेगी. तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन आने के आसार नहीं हैं.

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर सहित लगभग 23 जिलों में मंगलवार को बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मई तक ऐसे ही फेरबदल भरे मौसम के बाद 29 मई से दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता व क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा.

इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

Latest News

PM E-DRIVE योजना मार्च 2028 तक बढ़ी, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलेगी 5,000 रुपए तक की सब्सिडी

केंद्र सरकार ने PM E-Drive Scheme की अवधि दो साल बढ़ाकर 31 मार्च 2028 कर दी है. पात्र इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 2,500 रुपये प्रति kWh की दर से अधिकतम 5,000 रुपये तक इंसेंटिव मिलेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version