UP News: योगी सरकार के सानिध्य में काशी में 61 जोड़ों के हुए विवाह

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi News: योगी सरकार के सानिध्य में गुरुवार को 61 जोड़े सदा के लिए एक-दूजे के हो गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले हुए। वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक पर चार ब्लॉक के पात्र जोड़ों की शादी कराई गई। वर-वधू को आशीर्वाद देने जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
किसी ने लिए सात फेरे तो किसी का हुआ निकाह
सबका साथ, सबका विकास की धारणा को योगी सरकार ने फिर साबित करके दिखाया। 11 जुलाई को 61 जोड़े एक-दूजे के हो गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हरहुआ ब्लॉक पर पूरे रस्मो रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया।  समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि हरहुआ ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी का आयोजन किया गया। इसमें हरहुआ ब्लॉक के 22, बड़ागॉव ब्लॉक के 18 , पिंडरा ब्लॉक के 12, आराजी लाइन ब्लॉक के 9 पात्र जोड़े एक-दूजे के हुए। इसमें हरहुआ ब्लॉक के 2 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार उठाती है पूरा खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार पूरा खर्च उठाती। प्रत्येक जोड़े पर 51000 खर्च किया जाता है । 35000 रुपये वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाता है। 10,000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध करवाई जाता है। विधवा, तलाकशुदा के मामले में 5 हज़ार रुपये तक की वैवाहिक सामग्री दी जाती। 40 हजार रुपए खाते में दिए जाते हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए 6000 प्रति जोड़ा ख़र्च किया जाता है।

ये भी पढ़ें:-Car Thief in Canada: कनाडा में हर पांच में मिनट में चोरी हो रही कार, लोग रातभर दे रहे पहरा, सो रही सरकार

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version