UP News: 2023 में सीएम योगी ने 20 बार बाबा विश्वनाथ के दर पर झुकाए शीश

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: सर्वविदित है कि उत्त र पद्रेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की सनातन धर्म के प्रति अगाध श्रद्धा है. प्रशासनिक कौशल के साथ ही आध्यात्मिक रूप से समृद्ध महंत योगी आदित्यनाथ अमूमन अपने अधिकांश दौरे पर मंदिरों में दर्शन-पूजन करने अवश्य पहुंचते हैं. वाराणसी दौरे पर भी सीएम योगी काशी विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार में शीश झुकाना नहीं भूलते.

सिर्फ 2023 की ही बात करें तो योगी आदित्यनाथ 20 बार श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाज़िरी लगा चुके हैं. वहीं मार्च 2023 तक सीएम योगी अपने कार्यकाल में सौ बार दर्शन-पूजन कर चुके हैं. ऐसा करने वाले वे सूबे के इकलौते मुख्यमंत्री हैं. बाबा के दरबार में विधिवत दर्शन पूजन कर सीएम योगी लोक कल्याण की कामना करने के साथ हर बार मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं.

विकास के साथ नागरिक सुविधा पर भी पैनी नजर
राजराजेश्वर काशी पुराधिपति श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गहरी आस्था है. योगी आदित्यनाथ औसतन महीने में एक या दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं. वाराणसी के हर दौरे में योगी आदित्यनाथ विकास कार्यों की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुनियोजित विकास का ख़ाका खींचते रहते हैं.

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में इसका परिणाम विकास का मॉडल नई काशी के रूप में दुनिया देख रही है. सीएम योगी अपने हर दौरे में बाबा विश्वनाथ के धाम में मत्था जरूर टेकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वर्ष 2023 के 12 महीनों में 20 बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर चुके हैं. ऐसा करने वाले वे उत्तर प्रदेश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं.

सीएम योगी की कामना, देश-प्रदेश का हो कल्याण
श्री काशी विश्वनाथ के अर्चक श्रीकांत पांडेय बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, तो श्री विश्वनाथ जी के दर्शन करने जरूर आते हैं. ये उनकी सनातन धर्म के प्रति और बाबा विश्वनाथ के प्रति आस्था दर्शाती है. सीएम योगी आदित्यनाथ षोडशोपचार पूजन एवं रूद्र सूक्त से विश्वनाथ जी का अभिषेक करते है और विश्व के नाथ बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण, देश और प्रदेश के सर्व कल्याण की कामना करते हैं.

यह भी पढ़े: UP News: भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जीः CM योगी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version