Varanasi: रोडवेज की बसों का समय से संचालन, साफ-सफाई और सुरक्षित यात्रा ने राजस्व में की जबरदस्त वृद्धि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: योगी सरकार ने रोडवेज बसों को समृद्ध किया तो यात्रियों ने भी इन बसों से आरामदायक सफर तय किया. इससे रोडवेज की आय में भी जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का समय से संचालन, साफ सफाई और सुरक्षित यात्रा ने राजस्व में जबरदस्त वृद्धि की है. वाराणसी परिक्षेत्र में अच्छी कमाई करने वाले टॉप-3 डिपो में क्रमशः ग्रामीण, जौनपुर व काशी रहे. वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले बीते वित्तीय वर्ष में 28 बसों का अधिक संचालन हुआ है. वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2024-25 में वाराणसी परिक्षेत्र में रोडवेज की 3,292.07 लाख रुपये अधिक की आय हुई है.
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में पिछले कुछ सालो में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है. इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी परिक्षेत्र के 8 डिपो में वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले बीते वित्तीय वर्ष में बसों की संख्या 507 से बढ़ाकर 535 कर दी गई थी. इसका रोडवेज के राजस्व पर सकारात्मक असर पड़ा है. महाकुम्भ, त्योहारों व अन्य विशेष अवसरों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से होने और यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के कारण यह अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है. यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 -24 में 23046 .08 लाख रुपये की कमाई हुई थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2024 -25 में रोडवेज की आय 26338.15 लाख हो गई है.
वाराणसी परिक्षेत्र के 8 डिपो की वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024 -25 ,में आय (लाख में )
1–– ग्रामीण–4009.42–4417.65
2— जौनपुर — -3178.06 –3883 .03
3— काशी— 3045.43 –3727.43
4— कैंट- –3327.81 –3689.42
5— सोनभद्र—-2799.51 –3197.78
6— ग़ाज़ीपुर –2858.93 –3166.90
7— विंध्यनगर –2298.77 –2421.40
8— चंदौली —1528.15 –1834.54
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version