UP News: काशी के जीआई और ओडीओपी को योगी सरकार ने दिया नया आयाम, अब लोकल से ग्लोबल हो गई है इसकी पहचान

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: काशी के जीआई और ओडीओपी उत्पादों को योगी सरकार ने नया आयाम दिया है। अब इसकी पहचान लोकल से ग्लोबल हो गई है। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर वाराणसी के चार शिल्पियों को विशिष्ट हस्तशिल्पी प्रादेशिक पुरस्कार के लिए राज्य व दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार वर्ष 2023 से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में शिल्पियों को सम्मान दिया है। सॉफ्ट स्टोन जाली, काष्ठ कला, कार्पेट और लकड़ी के खिलौना व मूर्ति के शिल्पियों को ये सम्मान दिया गया है।
काशी की कला का परचम हर तरफ लहरा रहा है। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर वाराणसी के चार शिल्पियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य व दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार वर्ष 2023 से पुरस्कृत कर शिल्पियों का हौसला बढ़ाया है। राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार वर्ष 2023 से पुरस्कृत सॉफ्ट स्टोन जाली के युवा शिल्पकार आदर्श कुमार मौर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हम लोगों की मरती हुई पुश्तैनी कला को पुनर्जीवत किया है, जिससे सैकड़ों परिवार को आजीविका मिली है। अमृता सिंह ने पुरस्कार को अपने ससुर को समर्पित करते हुए बताया कि ससुराल में उनकी प्रेरणा से हमने इस कला को सीखा है। योगी जी की सरकार आने से हम लोगों के हेंडीक्राफ्ट को जीआई और ओडीओपी में शामिल करने से कॉफी फायदा हुआ है। जहा इस पुश्तैनी काम को लोग छोड़ कर जा रहे थे, वहां अब हमने कई लोगों को रोजगार दिया था।
राज्य हस्त शिल्प पुरस्कार वर्ष 2023 से पुरस्कृत
वाराणसी के शिल्प व शिल्पकार
1- सॉफ्ट स्टोन जाली के युवा शिल्पकार आदर्श कुमार मौर्या के घूमते हुए ग्लोब के अंदर भगवान् नटराज की नृत्य करती हुई मूर्ति व जाली में शेर हिरण के लिए
2- काष्ठ कला के शिल्पी गोविन्द शर्मा के भगवान शिव विशालरूप में आशीर्वाद देती हुई मूर्ति के लिए
दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार वर्ष 2023 से पुरस्कृत वाराणसी के शिल्प और शिल्पकार
 1 – श्रीमती इंदु को कार्पेट पर शिकारगाह बनाने के लिए
2- श्रीमती अमृता सिंह को लकड़ी के खिलौने एवं शिव जी की विशाल मूर्ती के लिए
जीआई एक्सपर्ट पद्मश्री रजनीकांत ने बताया कि भाजपा की सरकार ने कुछ ही क्षेत्रो में सिमित हस्तशिल्प को दुनिया के सामने लाया है, जिसका लाभ शिल्पियों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वाराणसी 23 जीआई  उत्पाद पंजीकृत है ,और 3 ओडीओपी के उत्पाद है। वाराणसी से हस्तशिल्पी का सालाना लगभग 5500 करोड़ का कारोबार है। उत्तर प्रदेश के कुल 40 हस्त शिल्पियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मनित किया गया है। जिसमे 20 हस्त शिल्पियों को राज्य हस्त शिल्प पुरस्कार वर्ष 2023 से और 20 हस्त शिल्पि को दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार वर्ष 2023 से पुरस्कृत किया गया है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version