Weather in UP: आज पश्चिमी यूपी में बेईमान होगा मौसम, तेज वहा के साथ बूंदा-बांदी के संकेत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather in UP: यूपी में बृहस्पतिवार से मौसम के बेईमान होने का संकेत हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार देर शाम पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

27 मार्च शुक्रवार को इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा. कुल मिलाकर मार्च का आखिरी सप्ताह बूंदाबांदी और तापमान में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा और कई जगह सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा. वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है. इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी. इसके साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी.

Latest News

भारत ने चीन को द्विपक्षीय रिश्‍तों पर दी नसीहत, ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाए जा रहे डैम की मांगी तकनीकी जानकारी

India-China Relation: भारत और चीन की तरफ से लंबित मुद्दों को सुलझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है....

More Articles Like This

Exit mobile version