भेड़िये का आतंक: CM योगी ने मंत्री और अफसरों को दिए निर्देश, कहा…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः बहराइच जिले में भेड़िये के आतंक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है. सीएम ने बहराइच जिले में भेड़िये के आतंक सहित अन्य जिलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को लेकर विभागीय मंत्री और संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आदमखोर भेड़िये या तेंदुए द्वारा हमले किए जा रहे हैं, उन्हें हर हाल में नियंत्रित करने, पकड़ने का प्रयास किया जाए और आवश्यकता के अनुरूप कदम उठाए जाएं.

राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें
सीएम योगी ने कहा कि पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, स्थानीय पंचायत, राजस्व विभाग क्षेत्र में व्यापक जन जागरूकता पैदा करें. लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताएं.

ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए
वन मंत्री द्वारा वन विभाग के अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती करते हुए उन्हें बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बिजनौर सहित अन्य जिलों में लगाया जाए. ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए.

वरिष्ठ अधिकारी जिलों में कैंप करें
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी जिलों में कैंप करें. जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें. ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लाइट की समस्या हो, वहां पेट्रोमैक्स की व्यवस्था भी करें.

उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्य जीव संघर्ष को आपदा घोषित किया है. इस क्रम में वन्य जीवों के हमले में घायल लोगों अथवा असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version