योगी सरकार ने गोवंशों को धूप और गर्मी से बचाने के किए इंतज़ाम

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: नौतपा के ताप ने इंसान के साथ ही बेजुबानों को भी बेहाल कर दिया है। गोवंशों को धूप और गर्मी से बचाने के लिए योगी सरकार ने गोवंश आश्रय स्थलों पर शेड, तिरपाल व अन्य व्यवस्थाएं की हैं। पंखे और कूलर लगाकर भी गोवंशों को गर्मी से बचाया जा रहा है। योगी सरकार वाराणसी मण्डल के चार जनपदों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 236 गोशालाओं में निराश्रित/बेसहारा 56430 गोवंशों को संरक्षित करके उनकी देखभाल कर रही है।
पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाज़ीपुर में 236 गो आश्रय स्थलों में 56430 गोवंश हैं। इनके रहने के स्थान पर सुव्यवस्थित शेड ,तिरपाल, टाट लगाया गया है। इसके साथ ही जनपदों के कुछ गौशालाओं में कूलर और पंखे की भी व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय व्यवस्था और टीकाकरण भी किया जा रहा है।

वाराणसी मंडल में गोशालाओं और गो वंशों की संख्या

जिला -गौशाला -गोवंशों की संख्या
वाराणसी – 45-15065
जौनपुर – 103- 23838
ग़ाज़ीपुर – 65- 12409
चंदौली -23- 5118
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version