एक्टिंग और डांसिंग के बाद सनी लियोनी का नया सफर, नोएडा में खोला Chica Loca रेस्टोरेंट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sunny Leone Restaurant: बॉलीवुड की ग्लैमर्स एक्ट्रेस सनी लियोनी ने एक्टिंग और डांसिंग के बाद अब नया सफर शुरू किया है. इस नए सफर की शुरुआत होने जा रही है एक रेस्‍टोरेंट के साथ. दरअसल, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक अपना रेस्टोरेंट खोला है. रेस्‍टोरेंट का नाम है चिका लोका (Chica Loca). सनी लियोनी का ये रेस्‍टोरेंट नाम की तरह ही खास है. लियोनी ने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम हैंडल पर रेस्टोरेंट में पिज्जा बनाते हुए वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में पिज्‍जा बनाते दिखी सनी

सनी का यह रेस्‍टोरेंट नोएडा के सेक्‍टर-129 में खुला है. इस रेस्टोरेंट के नाम पर एक पर्सनल इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया गया है, जिसका नाम है ‘चिका लोका नोएडा’. इस एकाउंट पर सनी लियोन के रेस्टोरेंट की वीडियो साझा की गई हैं. इस वीडियों में सनी अपने रेस्‍टोरेंट में पिज्‍जा बनाती हुई नजर आ रही हैं. पिज्जा बनाते हुए सनी काफी खुश दिख रही हैं. रेस्टोरेंट में खाने की तमाम तरह की चीजें मिलेंगी.

जानकारी के अनुसार, सनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ बीते सप्ताह शनिवार को यहां पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर सनी का रेस्टोरेंट चर्चा का विषय बना हुआ है. देखने में वह काफी शानदार लग रहा है. रेस्‍टोरेंट को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है.

सनी के लिए बेहद खास है रेस्‍टोरेंट

रेस्‍टोरेंट के बारे में सनी लियोनी ने हूंज देट 360 से खास बातचीत की. चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका पूरा इंटरव्यू उपलब्ध है. इसमें सनी लियोनी इस रेस्टोरेंट के बारे में बता रही हैं कि उन्होंने हर चीज पर मेहनत की है. रेस्टोरेंट के इंटीरियर से लेकर फर्नीचर और कटलरी तक डिजाइन करने में बहुत मेहनत लगी है. ये जगह उनके लिए बेहद खास है.

क्या है चिका लोका का अर्थ?

चिका लोका Chica Loca का मतलब है क्रेजी गर्ल यानी पागल लड़की. नाम का मतलब बताते हुए सनी लियोनी ने कहा कि ये नाम उनके बेहद करीब है. वो थोड़ी सी शीका, थोड़ी सी लोका है. अपने रेस्टॉरेंट के बारे में वो कहती हैं कि यहां खाने के शौकीनों को प्रोग्रेसिव मेन्यू मिलेगा. वो खास तरह के कॉकटेल, खास डिशेज ऑर्डर कर सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- Noida Flats Registry: 1900 बायर्स का इंतजार खत्म, तीन दिन बाद शुरू होगी रजिस्ट्री…

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version