Supreme Court: शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड के कार्यकारी बिनॉय बाबू को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Supreme Court: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शराब कंपनी पेरनोड रिकार्ड के कार्यकारी बिनॉय बाबू को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. दरअसल, बिनॉय बाबू को शीर्ष अदालत ने जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, बिना ट्रायल किसी को भी लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता है.

बिनॉय बाबू सीबीआई के मामले में सरकारी गवाह हैं, जबकि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं. पिछली सुनवाई में बिनॉय की ओर से पेश वरिष्ठ वकील साल्वे ने कहा था कि बाबू के पास योग्यता के आधार पर नियमित जमानत का अच्छा मामला है. उन्होंने अदालत से उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है. उन्‍होंने कहा था कि वह दस महीने से जेल में हैं और अब मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत पर बाहर हैं.

ये भी पढ़े: Supreme Court ने चुनावी खर्च की सीमा तय करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Latest News

सोना-चांदी के वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव, सोना मजबूत तो चांदी में गिरावट; जानें ताजा भाव

सोने और चांदी के वायदा बाजार में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला. जहां सोना मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया, वहीं चांदी शुरुआती बढ़त के बाद कमजोरी का शिकार हो गई. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से निवेशकों को अलग-अलग संकेत मिले हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version