तमिलनाडु CM बनने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे विजय, PM Modi से करेंगे मुलाकात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Vijay Delhi Visit: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर सी जोसफ विजय आज पहली बार आधिकारिक दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. संभावना है कि सीएम विजय तमिलनाडु के लिए आर्थिक सहायता और कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग करेंगे.

10 मई को ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ

बता दें कि 10 मई, 2026 में सी जोसफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. भाकपा, कांग्रेस, आईयूएमएल, माकपा, वीसीके के समर्थन के बाद TVK अपनी सरकार बनाने में सफल हुई. तमिलनाडु में कई दशकों बाद गठबंधन सरकार बनी है.

निजी विमान से दिल्ली पहुंचेंगे CM Vijay Delhi Visit

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय निजी विमान से दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे. उनके इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास और वित्तीय जरूरतों के लिए केंद्र से सहयोग हासिल करना है. अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम विजय जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी में महान कवि संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण भी करने वाले हैं.

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

वहीं, शाम 4:30 बजे से 5 बजे के बीच सीएम विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे. पीएम से मुलाकात के दौरान विजय तमिलनाडु से जुड़े कई मुद्दों पर एक विस्तृत ज्ञापन सौंप सकते हैं. इसके अलावा वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं.

कांग्रेस के नेताओं से भी कर सकते हैं मुलाकात

संभावना है कि अपनी इस यात्रा के दौरान विजय कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Pinarayi Vijayan: केरल के पूर्व CM विजयन के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version