तमिलनाडु: AIADMK कैंप में विद्रोह, टली विधायक दल की बैठक, अधिकांश MLA ने TVK को सपोर्ट करने की मांग की

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की सियासत से हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है. AIADMK कैंप में बड़ा डेवेलपमेंट है. आज की विधायक दल की बैठक टाल दी गई है. 47 MLA में अधिकांश TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे हैं.

अप्रत्यक्ष तौर पर एडप्पाडी को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से अधिक MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे. इस बगावत का नेतृत्व C V षणमुगम कर रहे हैं. ऐसी खबर है कि उनके घर पर कुछ देर में AIADMK MLA पहुंच सकते हैं.

तमिलनाडु में किस पार्टी को मिली है कितनी सीटें?

मालूम हो कि तमिलनाडु में  23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे 4 मई को आए. इन चुनावो में नई पार्टी टीवीके ने कमाल करते हुए सबसे ज्यादा सीटें पाने वाली पार्टी बनी. टीवीके ने स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़कर जनता का विश्वास जीता. तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, वहीं डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने 5 सीटें और PMK ने 4 सीटों पर जीत हासिल की हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version