महाराष्‍ट्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 16 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर, राज्य में मचा हड़कंप

Maharashtra: पुणे और पिंपरी-चिंचवड में जहरीली शराब पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के व्यक्ति ने तैयार की थी. जिसे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची गई और दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल इलाके में लोगों ने यह शराब पी. जिसके कुछ समय बाद ही अचानक हड़कंप मच गया और लोगों की हालत बिगड़ गई.

योगेश वानखेडे नाम का अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार

मुंह से झाग निकलने लगी. इतना ही नहीं इस हादसे में 16 लोगों ने अपनी जान गंवाई. वहीं पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए योगेश वानखेडे नाम के अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया. इस आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और प्रभावित इलाकों में जांच तेज कर दी गई है.फुगेवाड़ी इलाके में अवैध हाथभट्टी और देसी शराब के अड्डे धड़ल्ले से चलने के कारण स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है. दबी  जुबान में चर्चा है कि ये मौतें जहरीली शराब के कारण हुई हैं, लेकिन दापोडी पुलिस ने इसे अफवाह बताया है.

अलग-अलग और स्वतंत्र कारणों से हुई सभी मौतें

शुरुआती जांच के बाद दावा किया है कि ये सभी मौतें अलग-अलग और स्वतंत्र कारणों से हुई हैं. पुलिस के अनुसार, पांडुरंग फुगे (57) की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. विजय राठौड़ (31) और राजेंद्र राठौड़ (34) दो सगे भाइयों की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की आशंका है. राजेंद्र राजपूत (51) की मौत बाथरूम में चक्कर खाकर गिरने की वजह से हुई. अकबर पठान (52) पिछले 15 वर्षों से अत्यधिक शराब पीने के आदी थे.

इसे भी पढ़ें. UP के हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई मलबे में फंसे

Latest News

Punjab Power Crisis: कोयले की कमी से नहीं घटा बिजली उत्पादन, कोयला मंत्रालय ने बताई असली वजह

कोयला मंत्रालय ने पंजाब में बिजली उत्पादन घटने के पीछे कोयले की कमी को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों को खारिज किया है. मंत्रालय के अनुसार, बिजलीघरों का कम उपयोग, तकनीकी खराबियां और उपलब्ध कोयले का समय पर उठान न होना प्रमुख वजहें हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version