Ujjain News: सांसद हेमा मालिनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोलीं- धन्य हो गई

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ujjain News: महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन किया. उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का दर्शन कर धन्य हो गई.

पूरा देश कह रहा, अबकी बार 400 पार
दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार, और यही होगा भी. कोई भी गलत काम हो नहीं सकता है, मैंने बाबा महाकाल के दरबार में प्रार्थना की है तो सब अच्छा ही होगा.

शिवजी की कृपा से हमारे देश की महिलाएं भी तरक्की करें
सांसद ने कहा कि बाबा महाकाल का दर्शन कर मुझे बहुत अच्छा लगा, वैसे तो मैंने कल भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे, लेकिन महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने का जो अवसर मिला है, उससे मैं धन्य हो गई. आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है, शिवजी की कृपा से हमारे देश की महिलाएं भी तरक्की करें, उन्नति करें और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं. सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें और देश की प्रगति के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहे.

बाबा महाकाल से जीत की कामना की है
लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा महाकाल से जीत की कामना की है. जीतने के बाद भी हम बाबा महाकाल के दरबार जरूर आएंगे. उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं, पूरा परिवार बाबा महाकाल का भक्त है. आज भी मैं अपने समधी, बेटे और दामाद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आई हूं. बाबा महाकाल हमारी मनोकामना पूर्ण करें, यही विनती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version