Weather Report: दिल्ली में मध्यम बारिश से मौसम बनेगा सुहाना, हिमाचल के लिए येलो अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: देश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश से लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली. हालांकि, पहाड़ी राज्यों में ये बारिश लोगों के ऊपर कहर बनकर टूटी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की मानें तो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तूफान के साथ भारी बारिश और भूस्खलन हो सकता है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की चेतावनी दी है.

दिल्ली के मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी. वहीं, राजधानी के साथ एनसीआर के क्षेत्रों में 10 अगस्त से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बिहार में मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के पूर्वी जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है. साथ ही नवादा, शेखपरा, जमुई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आपको बता दें कि राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में रविवार को बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में हल्की बूंदा बादी हुई. उधर विगत 24 घंटों में पूर्णिया जिले में भारी बारिश और राज्य के अन्य जिलों में हल्कि से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

हिमाचल में येलो अलर्ट
बारिश हिमाचल के लिए कहर बनकर टूटी है. बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण लोग प्रभावित हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने पूरे राज्य में तूफान के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. आईअमडी के पूर्वानुमान के बाद माना जा रहा है कि कुछ स्थानों पर बारिश के बाद यातायात और अन्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं. मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए राज्य सरकार का कहना है कि हिमाचल में भूस्खलन और बादल फटने से अब तक नुकसान का आकलन 6,675 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अभी तक कुल 201 लोगों की मौत भी हुई है.

यूपी में बदलेगा मौसम का हाल
रविवार को राजधानी लखनऊ में भारी बारिश देखने को मिली. शहर के कई स्थानों पर बारिश के कारण पानी भर गया. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अयोध्या, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी सहित तराई बेल्ट के कई जनपदों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश से भारी बारिश होने की संभानवा जताई है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version