Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, 2 से 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच देश के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है. देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. वहीं, आज मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बर्फबारी की भी संभावना है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल

पश्चिमोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है. फिलहाल हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की देखने को मिल रही है.

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से तीव्र गति के तूफान देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है.

इन जगहों पर चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के कुछ राज्यो में भीषण गर्मी पड़ रही है. ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में 15-17 अप्रैल को लू चलेगी. यहां पर पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है. हीटवेव (लू) का असर कर्नाटक, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर भी देखने को मिल सकता है. हालांकि देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश से यहां गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए कब से होगा बाबा बर्फानी का दर्शन

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version