Weather Update: घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में ठंड का अलर्ट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update: नए साल 2024 की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर और कोहरे की चपेट में है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे में और इजाफा देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं मौसम का हाल…

जानिए मौसम का हाल

आपको बता दें कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यहां दिन का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. इसके साथ ही यूपी बिहार में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

तीन दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है. इस हफ्ते मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की उम्मीद है. उसके बाद धीरे-धीरे कोहरा कम जाएगा.

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा बेहद खास संयोग, इस उपाय को करने से चमक जाएगी किस्मत

राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, कोहरे के साथ ही दिल्ली में AQI 450 के पार है. फिलहाल हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहेगी. कोहरे और प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल दिल्ली में अगले सप्ताह हल्का कोहरा रहने और ज्यादातर आसमान साफ ​​रहने की संभावना है. दिल्ली में 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान  2 से  9 जनवरी तक नौ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

यूपी के मौसम का हाल

अगर बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. फिलहाल रविवार को और सोमवार को 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version