West Bengal Politics: BJP ने नंदीग्राम और रेजिनगर से किया उम्मीदवार का ऐलान, जाने किसे दिया टिकट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर भाजपा ने बड़ा दांव चलते हुए हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है. हासिरानी रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ की मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आज शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हासिरानी रथ नामाकंन दाखिल करेंगी.

भाजपा ने रेजिनगर से शाखारव सरकार को उम्मीदवार बनाया है. चुनाव आयोग ने 9 सितंबर को उप-चुनाव की घोषणा की थी. इसके बाद से ही भाजपा की लिस्ट का इंतजार था. दोनों ही विधानसभआ सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होंगे और नतीजों की घोषणा 9 अक्टूबर को होगी.

नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी का गढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने इस बार अपनी परंपरागत सीट नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से जीत दर्ज की थी. भवानीपुर में उन्होंने टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी को हराया था. सीएम बनने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी. अब वहां चुनाव हो रहे हैं. रेजिनगर सीट हुमांयू कबीर के इस्तीफे से खाली हुई थी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version