क्या उत्तराखंड की तरह राजस्थान में भी लागू होगा UCC ?

Uttarakhand News: उत्तराखंड की तर्ज पर अब राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर विचार कर रही है. जी हाँ राजस्थान विधानसभा में मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को इसको लेकर सरकार का रुख साफ कर दिया है.दरअसल विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार इस संहिता को लागू करने पर विचार कर रही है. सभी पहलुओं पर विचार करके विधानसभा में यह विधेयक लाया जाएगा.

बता दें कि इसको लेकर बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने एक्स हैंडल पर शेयर कर लिखा, “आज राजस्थान विधानसभा में माननीय विधि मंत्री से समान नागरिक संहिता को लागू करने के संबंध में प्रश्न पूछा की क्या राजस्थान में भी सरकार उत्तराखंड की तर्ज पर समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू करने का विचार कर रही है. जवाब में विधानसभा में ​विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार इस संहिता को लागू करने पर विचार कर रही है. सभी पहलुओं पर विचार करके विधानसभा में यह विधेयक लाया जाएगा.”

यह भी पढ़े: Bharat Express के चेयरमैन Upendrra Rai पहुंचे वाराणसी, साधु-संतों ने दी ये अनोखी भेंट

Latest News

राष्ट्रपति का बिलासपुर दौरा: छह घंटे श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा श्री नयना देवी मंदिर

President Visit To Bilaspur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर और कुल्लू जिले के दौरे...

More Articles Like This

Exit mobile version