CM योगी ने अयोध्या में बदले दो नगर पंचायतों के नाम, खिरौनी-सुचितागंज अब ‘मां ज्वाला देवी’ और भदरसा बना ‘भरत नगर’

Ayodhya: अयोध्या जिले के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित खिरौनी-सुचितागंज नगर पंचायत अब ‘मां ज्वाला देवी’ के नाम से जानी जाएगी और भदरसा नगर पंचायत का नाम ‘भरत नगर’ होगा. यह घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को की. CM ने अयोध्या में 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण और बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.

मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुन्ना सिंह चौहान के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, ”मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े थे और सामान्य परिवार में पैदा होने के बाद भी उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास और किसानों के उन्नयन के लिए अपना जीवन समर्पित किया.” CM ने कहा, ”उन्होंने अपनी विरासत डॉ. अमित सिंह चौहान को सौंपी है और अमित अपने पिता मुन्ना सिंह चौहान के सपनों को साकार करने तथा ‘डबल इंजन’ सरकार के विजन को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं.”

अब भदरसा नगर पंचायत का नाम भरत नगर होगा

योगी ने कहा कि विधायक अमित सिंह चौहान ने खिरौनी-सुचितागंज नगर पंचायत का नाम बदलकर मां ज्वाला देवी के नाम पर रखने की मांग की थी. योगी ने कहा कि अब यह नगर पंचायत मां ज्वाला देवी नगर पंचायत के नाम से जानी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि अब भदरसा नगर पंचायत का नाम भरत नगर होगा. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ”आपने हाल में भदरसा में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों का आचरण देखा है. यह उनके असली चरित्र को दर्शाता है.”

छोटे भाई भरत के सम्मान में रखा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया नाम भगवान राम के छोटे भाई भरत के सम्मान में रखा गया है. आदित्यनाथ ने कहा, ”भगवान राम की आज्ञा का पालन करते हुए भरत ने भरत कुंड के पास 14 वर्ष बिताए. उस दौरान भगवान राम की चरण पादुकाएं प्रतीकात्मक रूप से अयोध्या पर शासन कर रही थीं. दुनिया में भरत जैसा भाई मिलना कठिन है.”

इसे भी पढ़ें. ‘जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कराएंगे…’, राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version